इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच आज

इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को वनडे सीरीज के निर्णायक मैच खेला जाएगा. जहां मेहमान टीम लगभग दो दशकों के बाद भारतीय धरती पर एक दुर्लभ वनडे सीरीज जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी. वहीं भारत घरेलू रिकार्ड को कायम रखते आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगा.होलकर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के भारत दौरे के तीसरे और निर्णायक एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत अपने शानदार घरेलू रिकॉर्ड को कायम रखते हुए आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगा.

मैच के पूर्व शनिवार को भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों ने प्रेक्टिस में जमकर पसीन बहाया. भारतीय टीम पिछले 20 सालों में घरेलू जमीं पर न्यूजीलैंड से एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी है और इस मैदान पर उसका रिकॉर्ड 7-0 का रहा है. इसके साथ ही होलकर मैदान भारतीय टीम के लिए भाग्यशाली रहा है. भारतीय टीम यहां लगभय अजेय रही है. टीम अपना रिकार्ड कायम रखना चाहेगी.

Next Post

सीजी पावर को मिला अमेरिका में ट्रांसफार्मर आपूर्ति करने के लिए 900 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

Sun Jan 18 , 2026
चेन्नई, 18 जनवरी (वार्ता) मुरुगप्पा ग्रुप के स्वामित्व वाली सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने पावर ट्रांसफार्मर की आपूर्ति के लिए अमेरिका की टॉलग्रास इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस एलएलसी से लगभग 900 करोड़ रुपये (99.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी को यह ऑर्डर अमेरिका […]

You May Like