ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर ,युवक की मौत

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के 7 मिल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद मौके पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण परिजनों को घायलों को लोडिंग वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ा.
मृतक रामकिशन पिता नानकराम उम्र 19 साल निवासी पालदाअपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहा था. जैसे ही उनकी बाइक 7 मिल खुड़ैल के पास पहुंची, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक के जीजा अनिल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल रामकिशन और उसके साथी को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस का इंतजाम करने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी. गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने समय गंवाए बिना दोनों घायलों को एक लोडिंग वाहन में लादा और तत्काल अस्पताल लेकर भागे. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद रामकिशन को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसके साथी का इलाज जारी है. खुड़ैल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

Next Post

सानौधा में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

Fri May 22 , 2026
सागर: सागर जिले के ग्राम सानौधा में एक जून से मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सकल दिगंबर जैन समाज के प्रबुद्धजनों के साथ क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने बैठक जैन धर्मशाला सानौधा मे संपन्न हुई।बैठक में महोत्सव की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की […]

You May Like