सानौधा में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

सागर: सागर जिले के ग्राम सानौधा में एक जून से मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सकल दिगंबर जैन समाज के प्रबुद्धजनों के साथ क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने बैठक जैन धर्मशाला सानौधा मे संपन्न हुई।बैठक में महोत्सव की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

विधायक श्री लारिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह आध्यात्मिक आयोजन क्षेत्र की आस्था एवं गौरव से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व एवं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं। विधायक श्री लारिया ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजजनों के साथ पंचकल्याणक महोत्सव स्थल का अवलोकन कर तैयारियों का निरीक्षण भी किया।गौरतलब है कि ग्राम सानौधा में 01 जून से 06 जून तक श्री 1008 श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।कार्यक्रम अनुसार आयोजन 01 जून को घटयात्रा, ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक, 02 जून गर्भ कल्याणक,03 जून जन्म कल्याणक,04 जून तप कल्याणक, 05 जून — ज्ञान कल्याणक एवं 06 जून को मोक्ष कल्याणक एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन होगा।
आयोजन समिति में जयकुमार जैन (अध्यक्ष), सुधीर जैन एवं आनंद जैन प्रमुख रूप से जिम्मेदारी निभा रहे हैं।बैठक में तहसीलदार परसोरिया सर्किल दुबे, सचिन गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत सागर, हेमंत पटेल सूबेदार ट्रैफिक, भगत सिंह थाना प्रभारी सानौधा, सुशील पांडेय जेई एमपीईबी, नेहा वर्मा पीएचई, श्री नामदेव पीडब्ल्यूडी, आरआई, पटवारी, पंचायत इंस्पेक्टर, सरपंच सानौधा, जयकुमार जैन, सुधीर जैन, आनंद जैन, सुभाष जैन, संपत जैन, मनीष जैन, वीरेंद्र जैन, कालीचरण तिवारी, गोविंद सिंह, धीरज सिंह, सीताराम उपाध्याय, आशु सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

दतिया के मंदिर में शिवलिंग तोड़े जाने के बाद गांव में तनाव व्याप्त

Fri May 22 , 2026
दतिया: दतिया के मंदिर में शिवलिंग तोड़े जाने के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। केस दर्ज होने से पहले ही आरोपी फरार हो गया है। ग्रामीण बोले कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम सेरसा में […]

You May Like

Play sound