100% मूंग खरीदी को लेकर किसानों का पैदल मार्च और धरना, सोमवार को डेरा डालो आंदोलन की चेतावनी

भैरुंदा। किसान स्वराज संगठन के तत्वाधान में किसान रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा.

किसानों ने शत प्रतिशत मूंग खरीदी को लेकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की. सभी किसान एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे ओर तहसील प्रांगण मे बैठकर धरना दिया ओर जमकर नारे बाजी की. तहसीलदार सौरभ शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया. किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार को नगर में हजारों किसानों के साथ बड़ा आंदोलन होगा. डेरा डालो अभियान के तहत मुख्य मार्ग पर किसान डेरा डालेंगे और जिला कलेक्टर की मौजूदगी में ही ज्ञापन दिया जाएगा. कलेक्टर उपस्थित नहीं होते है तो किसान सड़कों से नहीं हटेगा. उसके बाद भी सरकार किसानों की 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा नहीं करती है, तो पूरे प्रदेश के 16 संगठन भोपाल पहुंचकर ऑदोलन करेंगे, जिससे आमजन को कोई परेशानी होती है तो उसकी तमाम जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी.

 

 

Next Post

​शाहरुख ने लॉस एंजेलिस में किया नाइट राइडर्स के वर्ल्ड-क्लास क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन

Fri Jul 3 , 2026
लॉस एंजेलिस। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में क्रिकेट को नई पहचान मिली है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अमेरिका में अपनी टीम लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के नए क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में बना यह अत्याधुनिक स्टेडियम महज 100 दिनों में तैयार किया गया है। […]

You May Like