धवल कुलकर्णी बने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के हेड कोच

ठाणे (महाराष्ट्र), 26 मई (वार्ता) आगामी टी20 मुंबई लीग 2026 के लिए ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबा अनुभव रखने वाले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। पिछले सीजन में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स इस बार उनके मार्गदर्शन में खिताबी जंग के लिए लड़ती नजर आएगी। हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद धवल कुलकर्णी ने टीम के साथ जुड़ने और खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “अब तक का अनुभव बहुत अच्छा रहा है, टीम का हर खिलाड़ी उत्साहित है और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की है, जहां खिलाड़ी जिम्मेदारी लें और निडरता के साथ क्रिकेट खेलें।”

आगामी सीजन के लिए अपनी रणनीति साझा करते हुए पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कहा, “हमारी रणनीति का मुख्य आधार ही फोकस है, हमारी यही कोशिश रहेगी कि चीजें सरलता के साथ की जायें। हम एक समय पर एक मैच पर ध्यान देना चाहते हैं और यही हमारी प्राथमिकता है।” इससे पहले ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज साईराज पाटिल ने कहा था कि, पिछले सीजन में टीम फाइनल में पहुंचने से मामूली अंतर से चूक गई थी, लेकिन इस बार टीम का लक्ष्य हर हाल में मुंबई लीग का खिताब जीतना है। टी20 मुंबई लीग 2026 का आयोजन 1 जून से 13 जून तक किया जाएगा। ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स अपने अभियान की शुरुआत टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ करेगी। टीम: आदित्य विनोद गिरी, अमर्त्य राजे, अनुज विनोद गिरी, अथर्व अंकोलेकर, अयान मोहित जैन, एकनाथ दिनेश केरकर, कार्तिक मिथिलेश मिश्रा, मनन भाट, ओंकार तुकाराम तरमले, रोहन राजेंद्र घाग, साईराज पाटिल, शार्दुल ठाकुर, शशिकांत एकनाथ कदम, शाश्वत योगेश जगताप

Next Post

फ्रांस में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, गर्मी से संबंधित घटनाओं में सात की मौत

Tue May 26 , 2026
पेरिस, 26 मई (वार्ता) फ्रांस में भीषण गर्मी के कारण सात लोगों की मौत के मामले सामने आये हैं और बढ़ते तापमान को देखते हुए दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के समुद्र तटों पर सामान्य से अधिक भीड़ उमड़ने लगी है। इसी बीच, सरकार ने सप्ताह के अंत तक जारी रहने की आशंका […]

You May Like