तेज रफ्तार क्रेटा ने बुलेट को मारी टक्कर, युवक-युवती गंभीर घायल

जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत शिवाजी ग्राउंड मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेटा कार ने बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, कटंगी निवासी वैदिक जैन (30) बुलेट क्रमांक एमपी 20 एनक्यू 2822 लेकर अपनी सहेली श्रेया के साथ शिवाजी मैदान मोड़ के पास से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रही क्रेटा कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 2850 के चालक ने टक्कर मार दी।

Next Post

देवसर में युवक से लूटपाट, नकदी-मोबाइल के साथ बाइक ले गए बदमाश

Sun Oct 18 , 2026
सिंगरौली/ देवसर बाजार से घर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ददोला सिंह निवासी ग्राम बभनी, ग्राम पंचायत पेडरा ने आरोप लगाया है कि 17 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच एसडीओपी कार्यालय […]

You May Like