आइची-नागोया (जापान) 23अक्टूबर (वार्ता) भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने शुक्रवार को एशियाई पैरा खेल 2026 की पुरुष एकल एस एल 3 स्पर्धा में हमवतन प्रमोद भगत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रमोद को रजत पदक मिला।
आज यहां हुए फाइनल मुकाबले में मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार (टॉप्स | डब्ल्यू आर-1) ने अपने ही देश के मौजूदा विश्व चैंपियन प्रमोद भगत (टॉप्स | डब्ल्यूआर-2) को सीधे गेमों में 2-0 (21-18, 21-16) से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि प्रमोद को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
