छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा: थाना अंतर्गत पुरतला में महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भागने वाले दो युवक को पकड़ा तीन युवक हुएफरार जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की शाम 5:00 बजे की है जहां महिला की एक किराना दुकान है और इसी दौरान दुकान के सामने कुछ युवक खड़े हुए थे और जिन्होंने महिला से सिगरेट मांगी जब महिला सिगरेट लाने के लिए दुकान के अंदर गई तो इसी दौरान एक युवक ने महिला के गले में से मंगलसूत्र झपट लिया और भागने लगा तभी महिला ने चिल्लाते हुए युवक को पकड़ा और आसपास के लोगों ने तत्काल दो युवक को पकड़ लिया और तीन युवक फरार हो गए.
दोनों युवक को पड़कर अमरवाड़ा थाने में सूचना दी गई और सुरक्षा की दृष्टि से दोनों युवक को थाने ले आए पुलिस ने मामला दर्ज किया है और युवक के जेब में से महिला का मंगलसूत्र भी मिला है इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।
