चकलेश्वर महादेव पर आयोजित हुआ 28वां विशाल फलाहारी भंडारा

ग्वालियर। चकलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में “बम बम भोले सेवा दल” द्वारा आयोजित 28वां विशाल फलाहारी भंडारा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में विशेष रूप से अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। सेवा दल के सदस्यों ने सभी अमरनाथ यात्रियों का पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। भंडारे में 70 बोरी आलू, 35 कुंतल केले, 1 कुंतल साबूदाना खीर का वितरण किया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा “हर-हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भंडारे में फलाहारी व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी जिसमें फल, मिष्ठान और अन्य व्रताहारी प्रसाद शामिल थे। सेवादल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह भंडारा पिछले 28 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा तथा समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

Next Post

मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डा. सिंह आज से दतिया प्रवास पर

Thu Feb 19 , 2026
ग्वालियर/दतिया। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डा. अवधेश प्रताप सिंह आज 19 फरवरी को शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा सायं झांसी पहुंच रहे हैं। वह झांसी से कार द्वारा दतिया पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 20 फरवरी को डा. सिंह प्रातः पीताम्बरा पीठ पर दर्शन कर पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे […]

You May Like