
जबलपुर । खमरिया थाना अंतर्गत पिपरिया निवासी युवक का मोबाइल अचानक हैक हो गया और खाते से सीधे 30 हजार रूपए पार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
पुलिस के मुताबिक अभिषेक महोबिया 25 वर्ष निवासी कुंडम रोड पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मोबाइल हैक हो गया था उस समय वह पेट्रोल पम्प उमरिया में उसका मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा, तीन चार बार आटो अपडेट हुआ जिसके बाद मोबाइल चालू हुआ, मोबाइल में उसके पिता गुलाब महोबिया के सेंट्रल बैंक के खाता से 30 हजार रूपये कटने का मैसेज आया। वह अपने पिता के बैंक खाते को अपने मोबइल में फोन पे से चलाता है।
