व्यारामा नदी में मृत मगरमच्छ मिला,वन विभाग ने किया भस्मीकरण 

दमोह। वन रेंज अंतर्गत ग्राम खर्रा घाट इमलिया के सरपंच अजय सिंह द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई कि व्यारामा नदी में एक मगरमच्छ मृत अवस्था में बहकर आया है, जो नदी में निर्मित स्टॉप डैम के ऊपर आकर रुक गया है।सूचना प्राप्त होने पर वनमंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे के निर्देशन में वन के अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर मृत मगरमच्छ का निरीक्षण किया गया। मृत मगरमच्छ की लंबाई लगभग 7.30 फीट तथा लिंग मादा पाया गया। घटनास्थल निकटवर्ती वन क्षेत्र आरएफ-253, बीट कांकर के समीप तथा दमोह व झालौन रेंज की सीमा के निकट स्थित है।प्राथमिक निरीक्षण के दौरान मृत मगरमच्छ के शरीर पर किसी प्रकार का स्पष्ट बाह्य घाव, चोट अथवा शिकार किए जाने के निशान नहीं पाए गए। मृत मगरमच्छ का नियमानुसार पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है।

मृत्यु का वास्तविक व अंतिम कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा।पोस्टमार्टम उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए वरिष्ठ वन अधिकारियों की उपस्थिति में मृत मगरमच्छ का भस्मीकरण किया गया।वन विभाग द्वारा प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु के कारण के संबंध में निष्कर्ष निकाला जाएगा।वन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि नदी, तालाब व अन्य जलस्रोतों के आसपास वन्यप्राणी दिखाई देने अथवा किसी वन्यप्राणी के मृत पाए जाने पर स्वयं उसके निकट न जाएं तथा तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

Next Post

राणापुर के हिमांशु टेलर का ISCL में चयन, मिली मध्यप्रदेश टीम की कप्तानी

Tue Sep 29 , 2026
झाबुआ. झाबुआ जिले के राणापुर नगर के युवा क्रिकेटर हिमांशु टेलर का इंडियन सॉफ्ट बॉल क्रिकेट लीग (ISCL) में चयन हुआ है। खास बात यह है कि उन्हें मध्यप्रदेश टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बेंगलुरु में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित लीग में विजेता टीम को […]

You May Like