मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डा. सिंह आज से दतिया प्रवास पर

ग्वालियर/दतिया। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डा. अवधेश प्रताप सिंह आज 19 फरवरी को शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा सायं झांसी पहुंच रहे हैं। वह झांसी से कार द्वारा दतिया पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 20 फरवरी को डा. सिंह प्रातः पीताम्बरा पीठ पर दर्शन कर पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे , जहां पर वह मानव अधिकार आयोग में लंबित प्रकरणों व नये आवेदन पत्रों पर सुनवाई करेंगे। इसके बाद वह 4 बजे डबरा पहुंचकर नवग्रह मंदिर कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद वह रात्रि में भोपाल रवाना हो जाएंगे।

Next Post

एसआईआर : 21 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Thu Feb 19 , 2026
ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ग्वालियर जिले में भी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली (अर्हता तिथि 01.01.2026) का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मान्यता […]

You May Like