अग्रवाल महासभा की बैठक में अग्रसेन जयंती के आयोजन की हुई सराहना

ग्वालियर: अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के आयोजन की सराहना की है और भविष्य में अग्रवाल महासभा के आयोजन और वृहद स्वरूप में हो, इसके लिये चर्चा भी की। आज अग्रवाल महासभा की बैठक में पदाधिकारियों सहित विभिन्न कार्यक्रम संयोजकों व प्रमुख लोगों ने गत दिनों संपन्न आयोजन की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल ने की।

बैठक में महासभा के महामंत्री रविकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष जेसी गोयल सहित संयोजक शैलेष जैन, ज्योति अग्रवाल, मनोज अग्रवाल बाबा, विनय अग्रवाल, अशोक जैन, मोहन अग्रवाल, अजय सिंघल सीए, श्याम बंसल, मिलिन्द गर्ग, कीर्ति गर्ग, आशीष जैन, सतीश अग्रवाल, मीनाक्षी गोयल, ज्योति गुप्ता, सतीश गर्ग, दीपक जैन, सतीश गोयल, राकेश अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में सभी ने आयोजन की सराहना की और कहा कि इस बार आयोजनों में अग्रवाल समाज के लोगों ने परिवार सहित शिरकत की, जिसकी वजह से आयोजन भव्य और निर्विघ्न हो पाया। बैठक में सभी सदस्यों ने भविष्य में होने वाले आयोजनों की और बेहतरी के सुझाव दिये। बैठक के उपरांत इनामी ड्रा के शेष रह गये विजेताओं को भी पुरूस्कार वितरित किये गये।

Next Post

निशुल्क कैंसर एवं महिला स्वास्थ्य जांच शिविर लगा

Mon Oct 6 , 2025
ग्वालियर: श्याम वाटिका गोले का मंदिर पर लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा निशुल्क कैंसर एवं महिला स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें लगभग 180 लोगों को स्वास्थ्य की सलाह एवं जांच का लाभ प्राप्त हुआ। कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के सहयोग से वरिष्ठ डॉक्टर बीआर श्रीवास्तव के […]

You May Like