निशुल्क कैंसर एवं महिला स्वास्थ्य जांच शिविर लगा

ग्वालियर: श्याम वाटिका गोले का मंदिर पर लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा निशुल्क कैंसर एवं महिला स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें लगभग 180 लोगों को स्वास्थ्य की सलाह एवं जांच का लाभ प्राप्त हुआ। कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के सहयोग से वरिष्ठ डॉक्टर बीआर श्रीवास्तव के निर्देशन में उनकी डॉक्टर टीम स्टाफ द्वारा डायबिटीज ब्लड प्रेशर मैमोग्राफी बायोप्सी व कई प्रकार की जांच निशुल्क की गई एवं अन्य जांचों के लिए जो केवल अस्पताल में ही हो सकती हैं के लिए लायंस क्लब द्वारा निम्न दरों पर जांच करने के लिए आश्वस्त किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील गोयल, सर्विस वीक अध्यक्ष अजय चोपड़ा अन्य क्लब के पदाधिकारी लायंस आफ क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष रामकरण कुमार पारीक ,सचिव विजय प्रताप सिंह ,कोषाध्यक्ष डॉ विनोद जैन, एमजेएफ सत्येंद्र गुप्ता एमजेएफ राजीव महेश्वरी एमजेएफ एस के जैन व अन्य सहयोगी क्लब सदस्यों की सहभागिता रही।

Next Post

कलाली में चोरों ने बोला धावा, 98 हजार नकद और मोबाइल उड़ाया

Mon Oct 6 , 2025
इंदौर:थाना क्षिप्रा क्षेत्र के महाकाल चौराहा स्थित एक कलाली में अज्ञात चोर ने देर रात धावा बोलकर गल्ले से 98 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल चुरा लिया. फरियादी अक्षय जायसवाल निवासी कौशल्यापुरी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 3 से 5 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति कलाली […]

You May Like