अहमदाबाद (वार्ता) अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के छठे संस्करण की मेजबानी अहमदाबाद करेगा।
लीग के आयोजकों ने कहा कि अहमदाबाद के ईकेए एरिना में यह यूटीटी का छठा संस्करण 29 मई से 15 जून तक खेला जायेगा। भारत और विदेशी टीमों के टेबल टेनिस सितारों के शानदार मिश्रण वाली आठ टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। लीग में गत चैपिंयन गोवा चैलेंजर्स हैट्रिक बनाने का लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा।
अल्टीमेट टेबल टेनिस को 2017 से टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफटी) के तहत निजी प्रमोटरों द्वारा चलाया जा रहा है। हालाँकि, इसे 2020 से 2022 तक आयोजित नहीं किया गया।
आठ टीमों को चार के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा और वे लीग चरण में कुल पाँच मुकाबले खेलेंगी। सभी लीग चरण के मैचों के बाद शीर्ष चार टीमें नॉकआउट में पहुँचेंगी। 15 जून को फाइनल में मुकाबला खेला जायेगा।
