फोन पर बात करते हुए दीवार के सहारे लुढ़का मजदूर

सतना: मैहर जिले के अमरपाटन में शनिवार दोपहर एक मजदूर की काम के दौरान मौत हो गई। वार्ड नंबर 2 स्थित एक निर्माणाधीन मकान में पुताई कर रहे 50 वर्षीय बैजनाथ लोनी फोन पर बात करते समय अचानक बेसुध होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान देवरी जगदीशपुर निवासी बैजनाथ लोनी के रूप में हुई है। वह सतना रोड स्थित कमलेश पटेल की बेटी के नए घर में पुताई का काम कर रहे थे।

घटना दोपहर करीब 4 बजे की है, जब बैजनाथ खाना खाने के बाद आराम करते हुए मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। मकान मालिक रामकिशोर पटेल ने बताया कि मौके पर बिजली का काम कर रहे अन्य कारीगरों ने बैजनाथ को काफी देर तक दीवार के सहारे एक ही स्थिति में बैठे देखा। जब हलचल न होने पर उन्हें हिलाया गया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अस्पताल पहुंचने पर परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Next Post

सामाजिक मुद्दे पर बनी चिरैया को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया पर जताया फैंस का आभार

Wed Apr 15 , 2026
Divya Dutta की वेब सीरीज चिरैया को ओटीटी पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सामाजिक मुद्दों पर आधारित चिरैया ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया है। दिव्या ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल से आभार जताया। हिंदी सिनेमा और ओटीटी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता एक बार फिर […]

You May Like