पंचायत की अनदेखी से सलैया बस स्टॉप पर बने शौचालय में लटक रहा ताला 

सारनी।ग्राम पंचायत सलैया में जनसुविधाओं की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है।बस स्टॉप पर लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय आज भी उपयोग के बजाय उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।साफ-सफाई के अभाव और नियमित रूप से ताला लगे रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें सबसे अधिक दिक्कत महिला यात्रियों को झेलनी पड़ रही है।स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए हो गई है क्योंकि 30 मार्च से 7 अप्रैल तक बस स्टॉप के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में नवदिवसीय श्री राम महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। ऐसे धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, लेकिन मूलभूत सुविधा का अभाव व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।आयोजक समिति के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को कई बार शौचालय की सफाई और उसे नियमित रूप से खोले जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।आरोप है कि पंचायत सचिव की उदासीनता और कथित हठधर्मिता के चलते यह जनसुविधा केवल कागजों तक सीमित रह गई है।वहीं आयोजक समिति के अनुसार सरपंच द्वारा यह तर्क दिया गया कि चुनाव में अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण वे इस सार्वजनिक आयोजन में रुचि नहीं ले रहे हैं। यदि यह आरोप सही है, तो यह न केवल जनप्रतिनिधित्व की भावना के विपरीत है,बल्कि सार्वजनिक हितों की भी अनदेखी है।अब सवाल यह उठता है कि जब शौचालय का निर्माण सार्वजनिक धन से हुआ है,तो उसका लाभ आम जनता को क्यों नहीं मिल पा रहा क्या व्यक्तिगत नाराजगी और राजनीतिक कटुता के चलते जनहित की सुविधाओं को नजरअंदाज करना उचित है।ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सार्वजनिक शौचालय को चालू कराया जाए,ताकि आगामी धार्मिक आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।

Next Post

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,205 अंक चढ़ा

Wed Mar 25 , 2026
मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 1,205 अंक (1.63 प्रतिशत) चढ़कर 75,273.45 अंक पर पहुंच गया नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 394.05 अंक यानी 1.72 प्रतिशत ऊपर 23,306.45 अंक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।