विश्व कैंसर दिवस पर निकाली जागरूकता रैली 

भोपाल। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को जयप्रकाश जिला चिकित्सालय से जागरूकता रैली आयोजित की गई. जिसे सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के माध्यम से कैंसर के लक्षणों की पहचान और उपचार का संदेश दिया गया. कैंसर दिवस के अवसर पर जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में परामार्शऔर जागरुकता शिविर आयोजित किए गए. जिसमें मुख, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर तथा अन्य कैंसर के लक्षणों की जानकारी दी गई. इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तंबाकू के दुष्प्रभावों एवं कैंसर जागरूकता हेतु प्रश्नोत्तरी, रैली निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. सीएमएचओ डॉ.मनीष शर्मा ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर तक कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान की जा रही है. जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी उच्चस्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Next Post

परिषद में हंगामा, प्रवेश द्वारों को लेकर विपक्ष व सत्ता पक्ष उलझे, सभापति ने जानकारी तलब की

Wed Feb 4 , 2026
ग्वालियर। नगर निगम परिषद की बैठक में आज उस वक्त जबरदस्त हंगामा देखने को मिला जब शहर में कुछ स्थानों पर बनाये गए प्रवेश द्वारों को हटाने की मांग स्थगन के जरिये भाजपा पार्षदो ने की।निगमायुक्त की जानकारी के आधार पर सभापति ने तैयार कराए गए प्रवेश द्वारो की जानकारी […]

You May Like