उत्तरकाशी (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में शुक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रात दस बजकर 40 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के गणेशपुर के जंगलों में पांच किलोमीटर की गहरायी पर था।
भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
