नकली इंजन ऑयल के बड़े कारोबार का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी की आड़ में ग्राहकों से धोखाधड़ी, भारी मात्रा में स्टॉक ज़ब्त

सागर। सागर जिले मे ब्रांडेड उत्पादों की आड़ में आम उपभोक्ताओं को धोखा देकर नकली इंजन ऑयल बेचने वाले कारोबार पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए नकली VALVOLINE इंजन ऑयल का भंडार जप्त किया है VALVOLINE कंपनी के अधिकृत असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार पुंडीर द्वारा थाना सिविल लाइन पहुंचकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि सिविल लाइन क्षेत्र स्थित ड्रिलटेक इंटरप्राइजेज नामक प्रतिष्ठान पर उनकी कंपनी के इंजन ऑयल की हूबहू नकल कर नकली उत्पादों का विक्रय एवं भंडारण किया जा रहा है। इस अवैध गतिविधि से कंपनी की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंच रही है तथा आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त

गठित पुलिस टीम ने मौके पर निशांत तिवारी पिता नारायण तिवारी,, निवासी सिविल लाइन, सागर उपस्थित मिले, जिन्होंने दुकान अपने नाम से पंजीकृत होना बताया।

कंपनी के विशेषज्ञ द्वारा दुकान में उपलब्ध VALVOLINE ब्रांड के इंजन ऑयल का परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि उक्त उत्पाद कंपनी के मूल उत्पाद की अवैध एवं भ्रामक नकल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि उत्पादों पर अंकित कंपनी की वेबसाइट एवं कस्टमर केयर नंबर गलत थे तथा पैकेजिंग पर अनेक अंग्रेजी शब्दों की वर्तनी त्रुटिपूर्ण पाई गई। यद्यपि बाहरी बनावट मूल उत्पाद से काफी हद तक मिलती-जुलती थी, जिससे आम उपभोक्ताओं को आसानी से भ्रमित कर धोखा दिया जा सकता था।कार्यवाही के दौरान मौके से 06 भरे हुए ऑयल ड्रम एवं 03 खाली ड्रम, कुल अनुमानित मूल्य ₹1,08,300/- जप्त किए गए। आरोपी का अपराध जमानतीय प्रकृति का होने से उसे वैधानिक नोटिस देकर रिहा किया गया।उक्त मामले में थाना सिविल लाइन में अंतर्गत धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम तथा धारा 103 एवं 104 ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Next Post

सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड बनायेंगे दस जून को मोदी

Wed Jun 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी दस जून को आजाद भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड बनायेंगे। अभी तक यह रिकार्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम था। श्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री […]

You May Like