भारत के कुल निर्यात में 2024-25 में 6.01 प्रतिशत की वृद्धि, रिकॉर्ड 824.9 अरब डॉलर पर :आरबीआई

नयी दिल्ली, 02 मई (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मार्च 2025 के लिए सेवा व्यापार पर जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत का कुल निर्यात (वस्तु एवं सेवा निर्यात सहित) 6.01 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 में 824.9 अरब डालर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया है।

रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार सेवा निर्यात ने विकास की गति को आगे बढ़ाया, जो 2024-25 में 387.5 अरब डॉलर के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 341.1 अरब डॉलर से 13.6 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2025 में, सेवा निर्यात 35.6 अरब डॉलर रहा, जो मार्च 2024 में 30.0 अरब डॉलर की तुलना में 18.6 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्शाता है।

पिछले वर्ष सकल निर्यात 778.1 अरब डॉलर के बराबर था। वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा देश के व्यापार की प्रगति की राह में एक नया मील का पत्थर स्थापित करता है।

वर्ष 2024-25 में, पेट्रोलियम उत्पादों को छोड़कर व्यापारिक निर्यात बढ़कर रिकॉर्ड 374.1 अरब डॉलर हो गया, जो 2023-24 में 352.9 अरब डॉलर से 6.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करता है – यह अब तक का सबसे अधिक वार्षिक गैर-पेट्रोलियम व्यापारिक निर्यात है।

Next Post

अर्नाल्डी को हराकर जैक ड्रेपर मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में

Fri May 2 , 2025
मैड्रिड, 02 मई (वार्ता) ब्रिटेन के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैक ड्रेपर ने इटली के माटेओ अर्नाल्डी को हराकर मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ड्रेपर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले में अर्नाल्डी को 6-0, 6-4 से हराकर […]

You May Like