अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर शुरू

जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुजराती मंडल, महिला मंडल एवं गुजराती मंडल चैरिटेबल क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ मढ़ाताल स्थित गुजराती मंडल परिसर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

शिविर के प्रथम दिनबच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मंडल के सचिव दिनेश वीरा एवं सह सचिव धनंजय उपाध्याय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

शिविर में योग विशेषज्ञ रश्मि शर्मा एवं दीप्ति हल्दकर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, योग निद्रा, श्वास संबंधी व्यायाम तथा तनाव प्रबंधन की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही मानसिक शांति और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी प्रदान की जा रही है।

आयोजकों के अनुसार शिविर 21 जून तक चलेगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र के साथ शिविर का समापन किया जाएगा।आयोजकों ने समाज के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन अपनाने की अपील की है।

Next Post

अनूपपुर के प्रभारी कार्यपालन यंत्री (PHE) 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, EOW रीवा की कार्रवाई

Fri Jun 19 , 2026
रीवा, EOW रीवा ने प्रभारी कार्यपालन यंत्री पीएचई अनूपपुर ए.के. साह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता रामाश्रय यादव निवासी बाणसागर कॉलोनी, जिला रीवा की फर्म द्वारा कार्य पूर्ण होने के बाद अंतिम देयक की लगभग 14 लाख रुपये की राशि, सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) […]

You May Like