
रीवा, EOW रीवा ने प्रभारी कार्यपालन यंत्री पीएचई अनूपपुर ए.के. साह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता रामाश्रय यादव निवासी बाणसागर कॉलोनी, जिला रीवा की फर्म द्वारा कार्य पूर्ण होने के बाद अंतिम देयक की लगभग 14 लाख रुपये की राशि, सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) की लगभग 7 लाख रुपये तथा जमा FDR की लगभग 4 लाख रुपये की राशि रिलीज करने के एवज में आरोपी अधिकारी ने 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए EOW रीवा की टीम ने आरोपी को 30,000 रुपये की पहली किश्त लेते हुए पकड़ा। मामले में आगे की जांच जारी है।
