चिकित्सकों के विषयों के निराकरण के संबंध में समिति गठित

भोपाल, 21 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के चिकित्सकों से संबंधित विषयों पर चर्चा और उनके निराकरण के लिए आज एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए। समिति के अध्यक्ष विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। इसके अलावा विभाग के आयुक्त संचालक इसके सदस्य होंगे। चिकित्सा शिक्षा के संचालक इसके संयोजक होंगे। इस समिति में चिकित्सा और चिकित्सक संघों से जुड़े लगभग एक दर्जन पदाधिकारी सदस्य होंगे।

दरअसल अनेक चिकित्सक संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर 24 और 25 फरवरी को राज्य में आंदोलन की घोषणा की है। इस समिति का गठन इसी घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Next Post

मध्यप्रदेश के नए वित्त वर्ष का बजट चार लाख करोड़ के पार होगा - यादव

Fri Feb 21 , 2025
भोपाल, 21 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश का वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट चार लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा। मुख्यमंत्री डॉ माेहन यादव ने आज शाम यहां अपने निवास पर “उद्योगपतियों से परिचर्चा” के दौरान अपने संबोधन में यह जानकारी दी। यहां पर 24 और 25 फरवरी को आयोजित होने […]

You May Like