नपा कार्यालय के झुग्गी बस्ती के सामने रहवासियों ने हाईवे पर किया डेढ़ घंटे चक्काजाम

रायसेन:आवास के पट्टे बनाए जाने सड़क समस्या से परेशान हाउसिंग बोर्ड झुग्गी बस्ती वार्ड सत्रह के रहवासियों के सब्र का बांध सोमवार को सुबह10 बजे फूट पड़ा।नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने सुबह10 से साढ़े 11 बजे तक नारेबाजी करते हुए सड़क जाम लगा दिया।पुलिस ने कुछ आंदोलन कारियों को वाहन में जबरदस्ती बिठाकर कोतवाली थाने ले गई।इसके बाद हाइवे पर चक्काजाम खत्म हुआ।

हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप झुग्गी बस्ती के गरीब लोगों के लिए आवास बनाने पट्टों की मांग और आवागमन के लिए कच्चे रास्ते पर कीचड़ दलदल हो जाने से बारिश के मौसम में उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा है।रहवासियों द्वारा नगर पालिका पर सौतेला व्यवहार के आरोप भी लगाए।साथ ही बच्चे युवकों ने वार्ड17 की पार्षद अजीजा बी इस्तीफा दो… हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते, नपा मुर्दाबाद के नारेबाजी करते नजर आए।

प्रदर्शन कारियों को नपाध्यक्ष प्रतिनिधि जमना सेन, तहसीलदार डॉ हर्ष विक्रम सिंह, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा कोतवाली टीआई शेरा सुल्या समझाइश देने पहुंचे।लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।करीब डेढ़ घण्टे तक चलता रहा चक्काजाम।फिर कुछ आंदोलनकारियों को गाड़ी में पुलिस ने भरकर थाने ले गई।प्रदर्शन में महिलाएं बच्चे युवक शामिल हुए।

Next Post

नमाज़वादी इंडी गठबंधन बिहार में शरीया कानून लागू करना चाहता है: भाजपा

Mon Jun 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नये वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंकने संबंधी बयान की कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है और पूछा है कि क्या ‘नमाज़वादी’ इंडी गठबंधन बिहार में शरीया कानून लागू करना चाहता है। भाजपा प्रवक्ता एवं […]

You May Like