अर्नाल्डी को हराकर जैक ड्रेपर मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में

मैड्रिड, 02 मई (वार्ता) ब्रिटेन के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैक ड्रेपर ने इटली के माटेओ अर्नाल्डी को हराकर मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

ड्रेपर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले में अर्नाल्डी को 6-0, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। ड्रेपर का सेमीफानइल में मुकाबला इटली के लोरेंजो मुसेट्टी से होगा।

 

मैच के बाद ड्रेपर ने कहा कि मैं हर बार खेलने पर स्वयं को मजबूत महसूस करता हूं। मैं सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छा कर रहा हूँ और उम्मीद है कि यह आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

पुलिस पीड़ितों को न्याय और दोषियों को दंडित करे

Fri May 2 , 2025
सीधी। जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा नवीन थाना मड़वास का लोकार्पण किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को सहूलियत देने के लिए थानों के परिसीमन का […]

You May Like