नयी दिल्ली (वार्ता) विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यू ई पी ओ) की ओर से मंगलवार को जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक 2025 में भारत 38 वें पहुँच गया है। देश 2015 में 139 देशों की सूची में 81वें स्थान पर था।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस रिपोर्ट पर अपनी टिप्पणी में कहा,” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवाचार दृष्टिकोण से प्रेरित, यह प्रगति ज्ञान सृजन और सतत विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ”
श्री गोयल ने इसके लिए देश के उद्यमियों और नव प्रवर्तकों तथा वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है ,”विकसित भारत और वैश्विक नेतृत्व की ओर हमारी यात्रा को शक्ति प्रदान करने के लिए हमारे नवप्रवर्तकों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों और युवा प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई।”
वैश्विक नवाचार सूचकांक-2025 में स्विट्ज़रलैंड (2024 से नंबर 1) स्वीडन (2)और अमेरिका (3) सबसे ऊपर हैं।
वैश्विक नवाचार सूचकांक 2025 में भारत पहुंचा 38वें पायदान पर
