पंचांग 27 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 07 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल एकादशी चन्द्रवासरे रात 7/43, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे रात 10/45, धु्रव योगे रात 11/9, वणिज करणे सू.उ. 5/34, सू.अ. 6/26, चन्द्रचार सिंह रातअंत 4/52 से कन्या, पर्व- मोहिनी एकादशी व्रत, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
———————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 27 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में हानि होगी. वाणी में कठोरता तथा क्रोध में वृद्धि होगी. व्यय और संतान की चिन्ता से मन विचलित रहेगा. वर्ष के मध्य में राज्य सम्मान मिलेगा. सामाजिक तनाव बना रहेगा. वर्ष के अन्त में शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा. अध्ययन में मन लगेगा.
मेषऔर वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को राज्य से सम्मान मिलेगा. प्रभाव में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में नुकसान होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यय और संतान की चिन्ता रहेगी. मन विचलित रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा. क्रोध की अधिकता रह सकती है. सिंह राशि के व्यक्तियों का ध्यान रखना हितकर रहेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.
———————————————————–
आज का भविष्य- सोमवार 27 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वाभाव श्शांतिप्रिय रहेगा, गंभीर तथा महत्वाकांक्षी होने के कारण शीघ्र ही उन्नति करेगा, बालक हंसमुख, मिलनसार, और दूसरों की सदैव मदद करने वाला होगा, माता का भक्त होगा, जीवन में माता पिता का नाम रोशन करेगा, प्रशासनिक सेवा में जा सकता है.
———————————————————–
मेष- कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, आर्थिक यात्रा हो सकती है, भाई बंधुओं को कामकाज में यथेष्ट सहयोग मिलेगा.
वृषभ- आपका पूरा ध्यान परिवार की जरूरतें पूरा करने की ओर रहेगा, नये व्यापारिक सौदे होंगे, मानसिक संतोष रहेगा, दिनचर्या अनियमित रहेगी.
मिथुन- प्रियजन के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा, आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी.
कर्क- लेनदेन में लापरवाही की तो हानि की संभावना है, कूटनीति से काम लें,परिश्रम की अधिकता रहेगी, अतिथि आगमन हो सकता है.
सिंह- नई तकनीक से कारोबार में उन्नति हो सकती है, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक सेवा कार्यो में यश मिलेगा.
कन्या- समय के अनुरूप कार्यशैली में बदलाव करना लाभकारी है, विरोधियों से बच कर रहें, नौकरी में तरक्की होगी, महत्वपूर्ण कार्यो के बनने का योग है.
तुला- दूसरों के मामले में व्यर्थ का हस्तक्षेप न करें, सेहत का उतार चढ़ाव बना रहेगा, मातृपक्ष से कोई विशिष्ट समाचार मिलेगा, लाभांवित होने का योग है.
वृश्चिक- नई योजना में सोच समझकर निवेश करें, भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी,स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, व्यर्थ विवाद को टालने का प्रयास करें.
धनु- आय व्यय में संतुलन बनाये रखें, प्रियजन से मुलाकात यादगार रहेगी, व्यापार में उन्नति होगी, निजी कार्यो में लगनशीलता रहेगी.
मकर- नए कार्यो के लिये जरूरी धनकी व्यवस्था कर लेंगे, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, आमोद प्रमोद के साधन उपलब्ध रहेंगे, समय पर कार्य पूर्ण होगा.
कुम्भ- तालमेल की कमी से कामकाज में देरी हो सकती है, पुराना विवाद सुलझने की उम्मीद है, शिक्षा संबंधित कार्यो में लाभ प्राप्त होगा, अनायास दूर की यात्रा होगी.
मीन- मित्रों से किया गया वायदा निभाने में मुश्किल होगी, वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी,उपहार आदि की प्राप्ति होगी, पिता पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.
———————————————————–
व्यापार भविष्य-
वैशाख शुक्ल एकादशी को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से तांबा, पीतल, आदि में तेजी जोरदार होगी, गेहॅू, जौ, चना, उडद, मॅूग, मोठ, आदि में समता का योग है, रूई, कपास, सरसों, अरंडी, सींगदाना,, बाजार में सामान्य तेजी होगी, भाग्यांक 9518 है.
———————————————————–
