चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के सोने चांदी के जेवर चोरी

इंदौर: तिलकनगर थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश द्वारा सोने चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि फरियादी संदीप जोशी उम्र 31 साल निवासी गणेशधाम एनेक्स बी ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर की अलमारी का ताला तोड़ दिया.

आरोपी अलमारी में रखे दादी के सोने का हार, कान के टॉप्स, एक अन्य सोने का हार, सोने की चेन, नथ, सोने की अंगूठी सहित चांदी की पायल, कमर का कंदोरा, बिछिया और अन्य चांदी के सामान चोरी कर ले गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

राजधानी में गैस सिलेंडरों के लिए मची आपाधापी, एजेंसियों के बाहर लगीं उपभोक्ताओं की लंबी कतारें

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल: राजधानी में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर इन दिनों असामान्य स्थिति देखने को मिल रही है. शहर के टीटी नगर दशहरा मैदान, पिपलानी, पांच नंबर मार्केट, कोलार, भेल बरखेड़ा, गांधी नगर और लालघाटी समेत कई इलाकों में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं. […]

You May Like