विधायक फूलसिंह बरैया का अमित शाह पर तंज

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े दलित नेता ओर विधायक फूलसिंह बरैया ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बरैया ने कहा है कि अमित शाह ने जिस तरह से बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है, वो अमित शाह की नदानी है। अंबेडकर ने 138 करोड़ लोगों की जीवन दिया है, वे उन्हें भगवान मानते है, पहले तो पशु जीवन था, इंसान का दर्जा अंबेडकर ने दिलाया। 199 देशों में बाबा सहाब की जंयती मनाई जाती है। लेकिन अंबेडकर के बयान पर बीजेपी बैकफुट पर चली गयी है। राजग के लोग भी अब बीजेपी का साथ छोड़ेगें।

बरैया ने कहा कि अमित शाह ने जो अपमान किया है। उसकी भरपाई करने के लिए अंबेडकर के नाम पर भोपाल में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। लेकिन बीजेपी के अंबेडकर पर कार्यक्रम ऐसे है, जैसे चिड़िया को दाना मालिक भी डलता है ओर शिकारी भी डालता है। चिड़िया को फैसला करना है, कौन सा उसे खाना है, बीजेपी का दाना शिकारी दाना है। कांग्रेस का कार्यक्रम राहुल गांधी ओर खड़गे का कार्यक्रम मालिक का दाना है। जो खुशहाली वाला दाना है।

इसके साथ ही बरैया ने कुंभ में स्नान को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। बरैया ने कहा कि नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कुंभ स्नान पर जो कहा है, वो सही है। लोग सोचते है, मैनें पाप किये है, कुंभ नहाने से पुण्य मिल जाएंगा इसलिए स्नान के लिए जा रहे है, बीजेपी तो चाहती है कि बच्चें को पढ़ाना बंद कर दो, कुंभ नहा लो नौकरी लग जाएंगी, हम लोग पढ़ेगें लिखेगें तो कलेक्टर बनेगें, ये कहते है नहा लो नौकरी मिल जाएगी।

Next Post

दो मोबाइल लूटेरे पकड़ाए

Thu Jan 16 , 2025
मोबाइल और स्कूटी जब्त इंदौर. क्षिप्रा पुलिस ने दो मोबाइल लूटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का मोबाइल के साथ ही मोबाइल भी जब्त किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. एसडीओपी प्रशान्त भदौरिया ने बताया कि क्षिप्रा थाने पर देवास जिले के सोनकच्छ तहसील के […]

You May Like