दवा कंपनी सहित डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज छिंदवाड़ा

छिंदवाड़। जिले की परासिया तहसील में किडनी फेल से हो रही लगातार मौत के मामले में आखिरकार प्रशासन ने दवा कंपनी सहित डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार परासिया थाने में दर्ज की गई एफ आई आर के अनुसार बेंगलुरु की दवा निर्माता कंपनी श्रीसन के संचालकगण,डॉक्टर प्रवीण सोनी एवं अज्ञात पर बीएस की धारा 105, 276 एवं 27 ए के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है। चिकित्सा अधिकारी परासिया डॉक्टर अंकित सहलम की शिकायत पर पुलिस ने दवा कंपनी श्रीसन और संचालक प्रवीण सोनी एवं अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत करते हुए यह पाया कि अब तक हुई 10 बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर द्वारा यह जानते हुए की उक्त दवा से शरीर को हानिकारक नुकसान हो सकता है। एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी की गई है। उक्त मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

Next Post

शिवपुरी में युवक को घेरकर डंडे से पीटा, लात-घूंसे मारे, पत्थर पटका

Sun Oct 5 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी में कुछ लोगों ने एक मानसिक विक्षिप्त युवक को पीट दिया। उसे सड़क पर गिराकर डंडे, लात-घूंसे मारे। पत्थर पटका। युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद भी कोई बीच-बचाव करने नहीं आया। करीब 10 मिनट तक आरोपी युवक को बेरहमी से पीटते रहे।पुलिस का सायरन सुन आरोपी वहां […]

You May Like