शिवपुरी में युवक को घेरकर डंडे से पीटा, लात-घूंसे मारे, पत्थर पटका

शिवपुरी। शिवपुरी में कुछ लोगों ने एक मानसिक विक्षिप्त युवक को पीट दिया। उसे सड़क पर गिराकर डंडे, लात-घूंसे मारे। पत्थर पटका। युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद भी कोई बीच-बचाव करने नहीं आया। करीब 10 मिनट तक आरोपी युवक को बेरहमी से पीटते रहे।पुलिस का सायरन सुन आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज किया जा रहा है। घटना फिजिकल इलाके में बाबू क्वार्टर तिराहा की है। आरोपी घायल युवक की पहचान आरिफ खान, निवासी घोसीपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आरिफ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अक्सर शहर में इधर-उधर घूमता रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरिफ ने कमलागंज इलाके में खड़ी अतुल भोगरा और राजेंद्र राठौर की कार में पत्थर मार दिया था। इसी बात से गुस्साए युवकों ने थीम रोड पर आरिफ को पकड़ लिया और बेरहमी से पीट दिया।

Next Post

जिले में विदा होते मानसून से हुई 35.8 मिलीमीटर वर्षा

Sun Oct 5 , 2025
रीवा, 5 अक्टूबर, जिले में इस वर्ष मानसून की वर्षा नियमित और अच्छी हुई है. अभी भी वर्षा का क्रम जारी है. विदा होते मानसून से जिले में 4 अक्टूबर को 35.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन तहसील सेमरिया में 55 मिलीमीटर, हुजूर में 34.3 मिलीमीटर, सिरमौर […]

You May Like