जिले में विदा होते मानसून से हुई 35.8 मिलीमीटर वर्षा

रीवा, 5 अक्टूबर, जिले में इस वर्ष मानसून की वर्षा नियमित और अच्छी हुई है. अभी भी वर्षा का क्रम जारी है. विदा होते मानसून से जिले में 4 अक्टूबर को 35.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन तहसील सेमरिया में 55 मिलीमीटर, हुजूर में 34.3 मिलीमीटर, सिरमौर में 40 मिलीमीटर, मनगवां में 35 मिलीमीटर, जवा में 45 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 26 मिलीमीटर, गुढ़ में 36 मिलीमीटर और त्योंथर तहसील में 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. जिले में एक जून से अब तक 855.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 1224.2 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 838.6 मिलीमीटर, गुढ़ में 1238 मिलीमीटर, सिरमौर में 713.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 632 मिलीमीटर, सेमरिया में 845 मिलीमीटर, मनगवां में 775 मिलीमीटर तथा जवा में 575 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. गतवर्ष इसी अवधि में 617 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले की औसत वर्षा 1044.6 मिली मीटर है.

Next Post

अमानक मावा खपाने की सूचना पर विरखड़ी में फूड विभाग की टीम का छापा

Sun Oct 5 , 2025
ग्वालियर। अमानक मावा तैयार होने की सूचना पर फूड विभाग की टीम ने थाना गोहद चौराहा के ग्राम विरखड़ी में छापा मारकर सेंपल लिए। अमानक मावा पकड़ कर तुरंत सैंपलिंग की कार्यवाही की गई। 112 किलो मावा, 42 किलो रिफाइंड ऑयल, 7 किलो वनस्पति, 105 किलो घी सहित कुल 93000 […]

You May Like