
इंदौर:कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के बाहर नदी किनारे बनाई गई शेर के परिवार की आकर्षक कलाकृति इन दिनों राहगीरों का ध्यान खींच रही है. यह दृश्य ऐसा एहसास कराता है मानो शेर और उसके शावक नदी के किनारे बारिश का इंतज़ार कर रहे हों. ऐसा लगता है कि बस तेज़ बारिश हो, नदी का जलस्तर बढ़े और उनकी प्यास बुझ जाए.
यह कलाकृति केवल सौंदर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति, वन्यजीवन और जल संरक्षण का एक भावनात्मक संदेश भी देती है. बरसात के मौसम में यह दृश्य और भी जीवंत प्रतीत होता है, जिससे गुजरने वाले लोग कुछ पल ठहरकर इसे निहारने और तस्वीरें लेने से खुद को रोक नहीं पाते.
Next Post
फीफा विश्वकप: डेम्बेल की हैट्रिक, फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया
Sat Jun 27 , 2026
बोस्टन, (अमेरिका) 27 जून (वार्ता) ओस्मान डेम्बेले की शानदार हैट्रिक की बदौलत फ्रांस ने फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप आई मुकाबले में शीर्ष पर रहते हुए नॉर्वे को 4-1 से शिकस्त दी। मैच की शुरुआत के पहले हॉफ में फ्रांस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे पर दबाव […]

You May Like
-
2 months ago
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में
-
1 year ago
मुख्यमंत्री ने किया डायल 112 का फ्लैग ऑफ़