युवा कांग्रेस ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का किया घेराव, उड़ाए नोट

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी खजाने में 600 करोड़ रुपए की कथित गड़बड़ी को लेकर सियासत गरमा गई है। बुधवार दोपहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रतीकात्मक तौर पर नोटों की गड्डियां लेकर पहुंचे और इन्हें वित्त मंत्री को सौंपने के लिए अंदर जाने की कोशिश की।

हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बंगले के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हवा में नोट उड़ा दिए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें टीटी नगर थाने ले गई।

अब 600 करोड़ की इस कथित गड़बड़ी पर सरकार की ओर से क्या जवाब आता है, इस पर सबकी नजर है।

Next Post

रिहायशी इलाके में कारोबार की इजाजत 

Wed Aug 26 , 2026
भोपाल। रिहायशी इलाकों में दुकान, ऑफिस, बैंक, गोदाम या शोरूम जैसी व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहते हैं। क्या घर से छोटा कारोबार चलाया जा सकता है? क्या हर तरह की दुकान या व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति होती है? और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों […]

You May Like

मनोरंजन