पारिवारिक कलह से तंग वृद्वा ने खाया जहर, मौत

सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामनगर कला में शनिवार को पारिवारिक कलह से तंग एक वृद्धा ने जहर का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि लल्ली केवट पति लक्ष्मण केवट उम्र 60 वर्ष निवासी रामनगर कला रोज की तरह आज सुबह उठकर घर के कामों में लगी थीं। तभी उसकी बड़ी बहू रजनी केवट ने देखा कि महिला के मुंह से झाग निकल रहा है, जिससे हड़कंप मच गया। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने ससुर लक्ष्मण केवट को दी।लक्ष्मण केवट महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सीधी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ घंटों बाद महिला की मौत हो गई।

Next Post

चेंजिंग रूम में कैमरा छिपाकर बनाते थे वीडियो

Sat May 24 , 2025
शहडोल । जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में बुढ़वा बस स्टैंड के पास एक कपड़े की दुकान में बड़ी चोरी पकड़ी गई। दुकान के मालिक ने चेंजिंग रूम में कैमरा छुपा रखा था। जब महिलाएं कपड़े बदलने आती थीं, तो उनका वीडियो चुपके से बनाया जाता था। बाद में दुकान […]

You May Like