
सारनी। नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगाने एवं दुराचार करने वाले आरोपी को सारनी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है. टी आई जयपाल इवनाती ने बताया कि दिनांक 08.04.2026 को थाना सारणी में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा
बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उक्त सूचना पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इस मामले मे पुलिस अधीक्षक वीरेन्द जैन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपहर्ता की दस्तयाबी एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए. मामले की जांच एवं आरोपी को पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस की टीम ने तकनीकी साधनों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से प्रकरण की गहन जांच प्रारंभ की। बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी गिरफ्तार किया है. बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2)(m), 65(1) बीएनएस, धारा 5L, 6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।आरोपी अमित सैनी पिता हीरालाल सैनी उम्र 21 साल निवासी सहसवान जिला बदायु थाना जनीफनगर (उ.प्र.) हाल बहलोलपुर सेक्टर 62 गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर न्यायलय मे पेश किया है.आरोपी को पकड़ने मे सराहनीय भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती,उप निरीक्षक प्रीति पालेवार,सहायक उप निरीक्षक: अनिल मोर्य,आरक्षकआनन्द कसोतिया,महेश भलावी,राजेंद्र उइके,मआर वर्षा नागले, लक्ष्मी,प्रमुख है.
