भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्र के दौरान आज लाडली बहना योजना का पोर्टल बंद होने के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध दर्ज कराया। विपक्ष का आरोप है कि पोर्टल बंद होने से प्रदेश की हजारों लाडली बहनों को योजना से जुड़ी जानकारी और लाभ लेने में दिक्कतें आ रही हैं।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस सदस्यों ने सदन में इस विषय पर चर्चा की मांग की और सरकार से स्पष्ट जवाब देने को कहा। उनका कहना था कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर योजनाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है।
हंगामे के बीच जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान नारेबाजी भी हुई।सरकार की ओर से कहा गया कि तकनीकी कारणों से पोर्टल अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है और जल्द ही इसे सुचारु कर दिया जाएगा।
