नशे से दूर रहने का दिया संदेश, स्कूली बच्चों ने निकाली रैली,पुलिस ने बताई हेल्पलाइन

इंदौर. शहर में नशा मुक्ति को लेकर इंदौर पुलिस द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के तहत मंगलवार को गुजराती स्कूल, नसिया रोड से एक जागरूकता रैली निकाली गई. इस रैली में विद्यार्थियों ने तख्तियां और नारों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया. यह अभियान पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में जिलेभर में प्रारंभ किया है. मंगलवार को निकाली गई रैली अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त तुषार सिंह एवं थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली संजू कांबले की निगरानी में संपन्न हुई. गुजराती स्कूल के शिक्षक और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारों व संदेशों के जरिए लोगों को नशे से बचने और स्वच्छ, स्वस्थ समाज के निर्माण की अपील की. रैली ने थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भी इस मुहिम से जोड़ा.

Next Post

285 युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ, रैली में गूंजे संकल्प के नारे

Tue Jul 15 , 2025
इंदौर. “नशे से दूरी है जरूरी” इस संदेश को लेकर मंगलवार शहर की सड़कों पर 285 युवाओं का हुजूम निकला. नारकोटिक्स विंग, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत चिमनबाग मैदान से पुलिस लाइन चौराहे, नावेल्टी मार्केट और नगर निगम चौराहा होते हुए एक विशाल रैली […]

You May Like