शाजापुर-मक्सी के बीच चलती कार में लगी आग, दंपत्ति ने बमुश्किल बचाई जान

मक्सी।एनएच 52 पर शाजापुर-मक्सी के बीच गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. कार में सवार दंपत्ति कैलाश झाला और किरण झाला इस हादसे में बाल-बाल बच गए. समय रहते वे दोनों कार से बाहर निकल गए. लेकिन उनकी कार उनके ही सामने धूं-धूं कर खाक हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश झाला पत्नी किरण झाला के साथ मक्सी में अपने रिश्तेदार से मिलने आ रहे थे. जैसे ही वे सतनाम ढाबे के पास पहुंचे. कैलाश झाला को कार के अंदर से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया. उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर स्थिति का जायजा लिया और देखा कि धुआं लगातार बढ़ता जा रहा है. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तत्काल कार से उतरने का फैसला लिया. दोनों कार से बाहर निकलते ही अचानक उसमें आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल दल के साथ मौके पर पहुंचे. शाजापुर और तराना से दमकल गाडिय़ां भी बुलाई गई. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि कार में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. हालांकि मामले की विस्तृत जांच तराना पुलिस द्वारा की जा रही है.

Next Post

सीहोर जिला जल अभावग्रस्त घोषित,खनन पर रोक

Thu Apr 3 , 2025
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के द्वारा जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. क्षेत्र के समस्त जल स्त्रोतों, बांध नदी, नहर, जलधारा, झरना, झील, जलाश्य, नाला, बंधान, नलकूप कुआ से किसी भी साधन से घरेलू प्रयोजन व निस्तार को छोडकर सिंचाई या औद्योगिक, व्यावसायिक अथवा किसी अन्य प्रयोजन […]

You May Like