जलभराव का जायजा लेने वार्ड में उतरे निगम आयुक्त,समयपाल को नोटिस

रीवा: नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे द्वारा आज रीवा नगर के वार्ड क्रमांक 15 का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्षा से उत्पन्न समस्याओं का जायजा लिया एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलजमाव की स्थिति से उत्पन्न समस्याओं पर त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही की जाए. साथ ही, नालों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था एवं आवश्यक निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान शारदापुरम क्षेत्र में सडक़ों की स्थिति का अवलोकन करते हुए निगमायुक्त ने सीवरेज टीम को निर्देशित किया कि बंधन मैरिज गार्डन के पास पार्ट-वाइज बैरिकेडिंग लगाकर तत्काल रेस्टोरेशन की प्रक्रिया पूर्ण की जाए. गड़रिया रोड में चल रहे सीवरेज कार्य को 3 दिवस में पूर्ण कर पीछे तरफ से रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ करते हुए गुणवत्ता युक्त रोड रेस्टोरेशन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए.

साथ ही उक्त स्थल पर वाटर पाइपलाइन बिछाने के बाद उत्पन्न कीचड़ की समस्या पर उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि तीन दिवस के भीतर सडक़ की सफाई कर गुणवत्ता युक्त मटेरियल डालकर रेस्टोरेशन कार्य किया जाए, जिससे कीचड़ की स्थिति उत्पन्न न हो. जनशिकायत पर दुर्गा मंदिर के पीछे स्थित मार्ग में गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए. शारदापुरम में अनुज्ञा के विपरीत निर्माणाधीन भवन पाए जाने पर समयपाल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए.

Next Post

हर बच्चे की शैक्षणिक योग्यता परखने हो अलग योजना

Thu Jul 3 , 2025
कुसमी(सीधी) :शिक्षा विभाग की विकासखण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन अंगिरा प्रसाद द्विवेदी बीआरसीसी कुसमी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टमसार में किया गया। बैठक में विकास खण्ड के प्रत्येक बच्चे की उत्तम शैक्षिक गुणवत्ता हेतु योजना बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक बच्चा अपनी उम्र तथा कक्षानुरूप […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।