कुसमी(सीधी) :शिक्षा विभाग की विकासखण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन अंगिरा प्रसाद द्विवेदी बीआरसीसी कुसमी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टमसार में किया गया। बैठक में विकास खण्ड के प्रत्येक बच्चे की उत्तम शैक्षिक गुणवत्ता हेतु योजना बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक बच्चा अपनी उम्र तथा कक्षानुरूप दक्षता प्राप्त कर सके ऐसा प्रयास अभी से करने हेतु निर्देशित किया गया।
शिक्षा के साथ-साथ बच्चे का सामाजिक तथा व्यावसायिक उन्नयन हो इस पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। सर्वतोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास करने पर जोर दिया गया। साथ ही नामांकन (प्रवेश), कक्षोंन्नति,पंजीयन खाता अपडेशन, पुस्तक वितरण की समीक्षा की गई।गणवेश वितरण हेतु बच्चों के खाता अपडेशन 10 जुलाई के पूर्व पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।
