झाड़ियों में मिला नवजात का शव, बच्ची को छोड़कर फरार हुई महिला की तलाश

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के नेमावर रोड पर एक झाड़ी में दो दिन की नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मासूम को जन्म के कुछ ही घंटों बाद सुनसान स्थान पर छोड़ दिया था. पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात महिला ने बच्ची को जन्म देने के बाद गुपचुप तरीके से यहां लाकर फेंक दिया और फरार हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची को जन्म के तुरंत बाद जिंदा छोड़ा गया था, लेकिन खुले में पड़ी रहने से उसकी मौत हो गई. हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. मामले में खुलैड थाना प्रभारी कन्हैई सिंह शेखावत ने बताया कि बच्ची के आसपास कोई कपड़ा, थैला या पहचान से जुड़ा कोई सामान नहीं मिला है.

पुलिस अब नेमावर रोड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि बच्ची को यहां कब और किसने छोड़ा. साथ ही क्षेत्र के निजी और सरकारी अस्पतालों से हाल के प्रसवों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 318 बच्चे को छुपाकर शव को फेंकना या दफनाना के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पुराने विवाद ने ली ताज़ा टकराव की शक्ल, देपालपुर के ग्राम पिपलोदा में दो पक्षों के बीच मारपीट

Fri Jul 11 , 2025
इंदौर: देपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलोदा में शुक्रवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लात-घूंसे और डंडे चलने लगे. झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके […]

You May Like