पुराने विवाद ने ली ताज़ा टकराव की शक्ल, देपालपुर के ग्राम पिपलोदा में दो पक्षों के बीच मारपीट

इंदौर: देपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलोदा में शुक्रवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लात-घूंसे और डंडे चलने लगे. झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की.
पहले पक्ष की ओर से विष्णु पिता रामचंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें भरत, प्रहलाद, गोकुल और कैलाश को नामजद है, वहीं दूसरे पक्ष से राहुल पिता भरत की शिकायत पर विष्णु, विक्रम और भारत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों गुटों के बीच पूर्व में विवाद हो चुका था. उसी रंजिश को लेकर शुक्रवार को बहस फिर गरमा गई और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक, झगड़े के दौरान डंडों का भी इस्तेमाल किया. जिससे कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं. मामले में देपालपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और बलवे की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मौके पर स्थिति फिलहाल शांत है और मामले की विवेचना की जा रही है.

Next Post

कान्हा टाइगर रिजर्व में गूंजी खुशी की आवाज़ें, हथिनी 'निर्मला' ने दिया मादा शावक को जन्म

Fri Jul 11 , 2025
मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व (केटीआर) से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक सुखद समाचार सामने आई है। रिजर्व की हथिनी ‘निर्मला’ ने हाल ही में एक स्वस्थ मादा हाथी शावक को जन्म दिया है, जिससे अब पार्क में हाथियों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई है।वन विभाग के अनुसार नवजात […]

You May Like