जिले में शांति, सदभाव और भाईचारे के साथ मनाया ईद-उल-फित्तर का त्‍यौहार

नीमच: देश एवं प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में पवित्र रमजान माह के अवसर पर शनिवार को ईद-उल-फितर का त्‍यौहार प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाईयों ने उत्‍साहपूर्वक ईदगाह स्‍थल पर पहुचकर, ईद उल फितर पर नमाज अदा कर अमन एवं चैन की दुआएं मांगी और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। जिले में ईद-उल-फितर का त्‍यौहार शांति एवं सदभाव, आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाया गया।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम बी.एस.कलेश, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया सहित अधिकारियों ने शनिवार को सुबह से ही ईदगाह स्‍थल पहुचकर ईद-उल-फितर पर की गई व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। कलेक्‍टर चंद्रा, एसपी जायसवाल ने ईद-उल-फितर पर सुबह से ही नीमच शहर के केंट थाना क्षेत्र के अम्‍बेडकर कॉलोनी नीमच ईदगा‍ह, पीपली चौंक, नीमच सिटी स्थि‍त ईदगाह पहुचंकर ईद-उल-फितर पर की गई, प्रशासनिक व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने मनासा, कुकडेश्‍वर तथा रामपुरा के ईदगाह पर ईद-उल-फितर पर मुस्लिम समाजजनों द्वारा अदा की जा रही नमाज एवं व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया।
इस मौके पर नीमच में एसडीएम संजीव साहू, सीएसपी किरण चौहान, तहसीलदार अजेन्‍द्रनाथ, संतोष कुमार, थाना प्रभारी नीलेश अवस्‍थी, श्रीमती पुष्‍पा चौहान, मनासा, रामपुरा एवं कुकडे़श्‍वर में एसडीएम सुश्री किरण आंजना, एसडीओपी सुश्री निकिता सिह तहसीलदार मुकेश निगम एवं मृगेन्‍द्र सिसोदिया भी उपस्थित थे।

Next Post

छतरपुर में ईद की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ मनाया गया भाईचारे का पर्व

Sat Mar 21 , 2026
छतरपुर:जिले भर में आज ईद-उल-फितर का पवित्र त्यौहार पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए परिधानों में सजे-धजे शहर की बड़ी ईदगाह पहुँचे, जहाँ हजारों की संख्या में सामूहिक नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान खुतबा पढ़ा गया और […]

You May Like