करैरा की स्मैक तस्कर कृतिका तिवारी का गुर्गा गिरफ्तार, 10 लाख की स्मैक जब्त

शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकडा गया युवक करैरा की स्मैक तस्कर कृतिका तिवारी का गुर्गा है। यही से इस स्मैक की सप्लाई होती है। कृतिका तिवारी अपने पिता की मौत के बाद कथित रूप से नशे के इस अवैध कारोबार को संभाल रही थी और बाद में उसने अपना नेटवर्क दूसरे शहर तक फैला लिया।थाना प्रभारी विनोद छावई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक की खेप लेकर करैरा क्षेत्र में खपाने के इरादे से आने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ग्राम टोरिया के पास आम रोड पर घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद पुलिस को एक संदिग्ध युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। रोककर तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 52 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतेश उर्फ भूरा यादव उम्र 24 साल निवासी जिला दतिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी स्मैक की सप्लाई देने के लिए करैरा क्षेत्र में आया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा और बुलेट मोटरसाइकिल सहित कुल करीब साढ़े 12 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस का मानना है कि यह खेप स्थानीय स्तर पर खपाई जानी थी और इससे जुड़े अन्य लोग भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।
पूछताछ में सामने आया कृतिका तिवारी का नाम
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी नीतेश उर्फ भूरा यादव से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक कृतिका तिवारी नाम की महिला से खरीदकर लाता था और आगे सप्लाई करता था। पुलिस कृतिका की तलाश कर रही है।

Next Post

दुकान-मकान और गोदाम को आग ने घेरा, तोडनी पडी दीवार

Sat Apr 4 , 2026
शिवपुरी: बदरवास कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यापारी की किराना दुकान और पीछे बने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप ले लिया। दुकान के ऊपर ही व्यापारी अपने परिवार के साथ रहता […]

You May Like

मनोरंजन