छतरपुर में ईद की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ मनाया गया भाईचारे का पर्व

छतरपुर:जिले भर में आज ईद-उल-फितर का पवित्र त्यौहार पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए परिधानों में सजे-धजे शहर की बड़ी ईदगाह पहुँचे, जहाँ हजारों की संख्या में सामूहिक नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान खुतबा पढ़ा गया और देश-प्रदेश में अमन, शांति व आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई।
मुबारकबाद का दौर और भाईचारे का संदेश नमाज संपन्न होने के बाद ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में ‘ईद मुबारक’ की गूँज सुनाई दी।

लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी ईदगाह के बाहर पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी (पज्जन भैया), कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने मुस्लिम भाइयों से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और गले मिलकर ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा त्यौहार के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

बड़ी ईदगाह सहित संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।नमाज के बाद मुस्लिम घरों में सेवइयों और लजीज व्यंजनों के साथ मेहमाननवाजी का दौर शुरू हुआ, जहाँ हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।

Next Post

छतरपुर में कुदरत का कहर बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Sat Mar 21 , 2026
छतरपुर: छतरपुर जिले में बीती रात कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि अन्नदाता की आँखों में आँसू आ गए। शुक्रवार की देर शाम आसमान में छाई काली घटाओं और तूफानी हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। जो फसलें कटने की दहलीज […]

You May Like