डेनेपर समूह ने 70 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया

मास्को, 22 मार्च (वार्ता) रूस के ‘डेनेपर’ सैन्य दल ने लगभग 70 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है।

समूह के प्रवक्ता रोमन कोड्रियन ने कहा कि ‘डेनेपर’ सैन्य दल की इकाइयों ने अपनी सामरिक स्थिति में सुधार किया है। उन्होंने कामेंस्कोय, प्रिडनेप्रोवस्कॉय, वेलिटेन्स्कोय और एंतोनोव्का क्षेत्रों में यूक्रेनी सशस्त्र बलों की पर्वतीय हमला ब्रिगेड और चार तटीय रक्षा ब्रिगेड के सैनिकों और सैन्य उपकरणों को नष्ट कर दिया है।

प्रवक्ता ने कहा, “70 सैनिक, पांच वाहन, एक फील्ड आर्टिलरी गन, एक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध स्टेशन और एक गोला-बारूद डिपो नष्ट कर दिये गए हैं।”

Next Post

अमेरिकी सेना ने यमन के सादा प्रांत पर हवाई हमले किए

Sat Mar 22 , 2025
सना, 22 मार्च (वार्ता) अमेरिकी सेना ने शुक्रवार शाम को यमन के उत्तरी सादा प्रांत पर हवाई हमले किए। हूमी द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी। रिपोर्टों में कहा गया है कि हमलों ने प्रांत के पश्चिम में सकायन जिले को निशाना बनाया लेकिन कोई और विवरण नहीं […]

You May Like