हितेश मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में

फोज डू इगुआकु (ब्राजील), (वार्ता) भारतीय मुक्केबाज हितेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस 2024 ओलंपियन फ्रांस के माकन ट्रोरे को 5-0 से हराया और गुरुवार को यहां विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील 2025 में पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।

शानदार सामरिक अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन इस साल के विश्व मुक्केबाजी कप सीरीज के पहले संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए। हितेश अब स्वर्ण पदक के लिए इंग्लैंड के ओडेल कामारा से भिड़ेंगे।

Next Post

प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, उसी ने 8 महीने बाद चाकू से गला काटा

Sat Apr 5 , 2025
मुरैना: बानमोर के बाणगंगा के जंगल में महिला की हत्या करने वाले तक पुलिस के हाथ पहुंच गए। महिला शादीशुदा और तीन बच्चों की मां है। जिस प्रेमी के लिए पति और ससुराल को छोड़ दिया, उसी प्रेमी ने परेशान होकर निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया। आरोपित को […]

You May Like