बाइक-रिक्शा की भिड़ंत में युवक की मौत 

इंदौर के समीप गांव से आए दो युवक बाइक से वापस रात को लौट रहे थे, एक गंभीर

 

उज्जैन। इंदौर के समीप गांव से आए दो युवक बाइक से वापस रात को लौट रहे थे। नीलगंगा क्षेत्र में ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए उन्हें समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया। एक युवक की मौत होना सामने आया। रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है कि इंदौर के समीप ग्राम डकाचिया का रहने वाला विशाल पिता रामप्रसाद 22 वर्ष अपने दोस्त सुदेश के साथ उसके ससुराल उज्जैन आया था। दोनों सुदेश के ससुराल वालों से मिलने के बाद रात 10 बजे के लगभग वापस शिप्रा जाने के लिए बाइक से निकले। नीलगंगा थाना क्षेत्र के केटीएम शोरूम से कुछ दूरी पर ही उनकी भिड़ंत सामने से आ रही ई रिक्शा से हो गई। दुर्घटना में सुदेश और विशाल दोनों घायल हो गए उन्हें समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी ई-रिक्शा का चालक भाग निकला था पुलिस ने रिक्शा जब्त कर मृतक विशाल का शव शासकीय अस्पताल चरक भवन पहुंचाया। डॉक्टर ने बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घायल सुरेश को रात में ही परिजन उपचार के लिए इंदौर लेकर रवाना हो गए थे। शुक्रवार सुबह विशाल का पोस्टमार्टम कराया गया परिजनों ने बताया कि फर्नीचर का काम करता था और और चार बहनों का एक ही भाई था। सुदेश के साथ उज्जैन जाने का बोलकर निकला था और रात में वापस लौटने की बात कही थी। परिजन बॉडी अंतिम संस्कार के लिए इंदौर के समीप गांव लेकर गए हैं।

Next Post

भूटान में सड़क हादसा: भारतीय श्रमिक समेत चार की मौत

Fri Jan 17 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चुखा 17 जनवरी (वार्ता) भूटान के चुखा जिले के कामजी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय श्रमिक भी शामिल है। यह हादसा उस समय हुआ जब […]

You May Like

मनोरंजन